छत्तीसगढ़
पहले किया रेप फिर केस वापस लेने धमकाने लगा युवती को, रायपुर की घटना
राजधानी रायपुर में सनसनीखेज खबर आई है। यहां डीडीनगर क्षेत्र में एक दुष्कर्म पीड़िता को अपने केस को वापस लेने के लिए अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। जिसके बाद पीड़िता डीडीनगर थाना में शिकायत दर्ज कराई है।
डीडीनगर थाना प्रभारी खापर्डे ने मीडिया को बताया है कि डीडीनगर इलाके की एक युवती के साथ रेप हुआ था। 17 अप्रैल को पीड़िता की शिकायत पर महिला थाने में आरोपी अश्वन डहरे नाम के व्यक्ति के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था। अब युवती को अज्ञात व्यक्ति ने फोनकर गाली गलौच करते हुए धमकाया इसके साथ ही उसे रेप का केस वापस लेने की धमकी दी है। पुलिस इस पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।




