छत्तीसगढ़

जगदलपुर – बिनाका मॉल में हुई तीन लाख कि चोरी, आरोपी सुरक्षागार्ड हुआ गिरफ्तार

जगदलपुर स्थित बिनाका मॉल में हुई लाखों रुपए कि चोरी इस मामले पर पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आप को बता दे की इसके साथ उनके कब्जे में से पुलिस ने लाखों नगदी समेत अन्य सामान भी बरामद किया है.

READ ALSO – घर की बाड़ी में छुपता था अवैध शराब, अमेरा में सट्टा पट्टी के साथ आरोपी गिरफ्तार, पलारी पुलिस को मिली सफलता

इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने कहा कि 24 जनवरी की देर रात अज्ञात चोरों ने बिनाका मॉल में स्थित रिलायंस ट्रेड्स कार्यालय से 2 लाख 98 हजार रुपए से भी अधिक की नगद राशि की चोरी किया था. मिली जानकारी के अनुसार जिसके बाद रिलायंस ट्रेड्स के संचालक ने इस मामले को लेकर कोतवाली थाने में जा कर एफआईआर दर्ज कराया. इस मामले को गंभीरता से लेते होये पुलिस की एक टीम का गठन कर संदिग्ध लोगों को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ करना शुरू कर दिया गया.

READ ALSO – सुकमा – 10 किलो के टिफिन बम बरामद, नक्सलियों का नापाक मंसूबा फिर फेल

आरोपियों की जांच पड़ताल के दौरान ही पुलिस ने सन्देह के आधार पर तीन संदिग्ध लोगों को पकड़ा, और अब उनकी कड़ी पूछताछ की गई. आखिरकार तीनों आरोपी नन्दकिशोर बघेल (25 वर्ष), राजेश कश्यप (27 वर्ष) और प्रभुनाथ कश्यप (26 वर्ष) निवासी छिंदबहार ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. इस मामले में मुख्य आरोपी नन्दकिशोर बघेल रिलायंस ट्रेड्स में पहले सुरक्षागार्ड का काम भी कर चुका है.

Related Articles

Back to top button