बिजनेस

सोना-चांदी में हुई बड़ी गिरावट, इतने हजार रुपए से ज्यादा फिसली चांदी… |


Gold Silver Price: इस हफ्ते सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है।सर्राफा बाजार में इस हफ्ते की शुरुआत, यानी 19 जून को सोना 59370 रुपए पर था, जो अब, यानी 24 जून को 58,395 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत 985 रुपए कम हुई है।इस हफ्ते चांदी में 4 हजार रुपए से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। इस हफ्ते की शुरुआत में ये 72,626 रुपए पर थी जो अब 68,304 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है।



Gold Silver Price: यानी इस हफ्ते इसकी कीमत 4,322 रुपए कम हुई है।इस महीने यानी जून में अब तक सोने में गिरावट देखने को मिली है। इस महीने की शुरुआत यानी 1 जून को ये 60,113 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो अब 58,395 रुपए पर है। यानी इसके दाम में 1,718 रुपए की गिरावट आई है।

read more- ओलिंपिक दिवस के अवसर पर ट्रैफिक के बीच किया गया स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन



Related Articles

Back to top button