छत्तीसगढ़
मेडिकल संचालक से लूट की कोशिश करने वाले बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ा, की जमकर धुनाई

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक बदमाश की साजिश को ग्रामीणों ने फेल कर दिया। लोरमी में मेडिकल दुकान संचालक के आंख में केमिकल और मिर्च पाउडर झोंककर लूट की कोशिश करने वाले युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा जिसके बाद उसकी जमकर धुनाई भी की है। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी।
read also- CG NEWS: जमीनी विवाद को लेकर जिलाध्यक्ष ने दी किसान को जान से मारने की धमकी…
युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। शातिर युवक लूट की फिराक में था। आरोपी युवक को ग्रामीणों ने केमिकल और मिर्च पाउडर के साथ पकड़ा है। इस दौरान आरोपी युवक को भीड़ ने जमकर पीटा। लालपुर पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। लालपुर थाना के राजपुर की घटना है. पुलिस मामले की जांच कर रही है।




