छत्तीसगढ़

प्रेमिका और उसकी सहेली को देख युवक की नियत हुई खराब, दोनों सहेलियों मिलकर उतारा मौत के घाट

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक कॉलेज छात्र की उसकी प्रेमिका और उसके नाबालिग सहेली ने हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान लड़कियों ने बताया कि युवक ने उनके साथ रेप करने की कोशिश की थी। घटना सिटी कोतवाली क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम पुटसुरा निवासी वीरेंद्र यादव (18) बलरामपुर के वार्ड क्रमांक 2 मरियमपारा में किराए के मकान में रहता था। वह कॉलेज में पढ़ रहा था। एक युवक ने उसकी बहन को फोन कर बताया कि उसका भाई एक लड़की के घर के बाहर बेहोश पड़ा है।

मौके पर पहुंची बहन पुनिता ने लोगों की मदद से भाई को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद बहन ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी जितेंद्र खूंटे, बलरामपुर थाना प्रभारी नरेंद्र त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

घटना की रिपोर्ट पुनिता यादव ने नगर कोतवाली बलरामपुर में दर्ज करायी। पुलिस ने लड़की और उसके नाबालिग दोस्त को हिरासत में ले लिया. दोनों पुत्सुरा गांव के रहने वाले हैं। ये दोनों भी किराए के मकान में रहकर कॉलेज की पढ़ाई कर रहे हैं.

पूछताछ में लड़की ने बताया कि उसका वीरेंद्र से प्रेम प्रसंग चल रहा था। होली के दिन वह उनके घर आया था। यहां उसे और उसकी सहेली को देखकर वीरेंद्र की नियत खराब हो गई। उसने दोनों के साथ रेप करने की कोशिश की। प्रेमिका ने युवक को जबरन शारीरिक संबंध बनाने से मना भी किया, लेकिन वह नहीं माना।

इससे नाराज होकर दोनों ने घर में रखी नायलॉन की रस्सी को पंखा लटकाने वाली रॉड में फंसाया और फंदा बनाकर युवक के गले में डाल दिया। इसके बाद दूसरे हिस्से को खींच लिया गया। दम घुटने से वीरेंद्र की मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button