Breaking Newsinh24बिजनेस

पेट्रोल डीजल की नई कीमतें हुई जारी, जानिए देश में क्या भाव बिक रहा पेट्रोल डीजल

सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी 11 अप्रैल 2024 के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं.हर दिन सुबह 6 बजे देश के सभी शहरों के लिए पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए जाते हैं।

आज राष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. जबकि देश के कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल सस्ता भी हुआ है. वहीं, कई राज्य ऐसे हैं जहां पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel Rate Today) की कीमतें स्थिर हैं.

ऐसे में तेल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप जाने से पहले यह जानना जरूरी है कि आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल किस भाव (Today Petrol Diesel Price) पर मिल रहा है. तो चलिए जान लेते हैं।

महानगरों में आज पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol-Diesel Price)

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है.
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर है.
कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर है.
चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर है.
इन राज्यों में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता (Petrol-Diesel Rates)

राज्य स्तर पर पेट्रोल-डीजल के भाव की बात करें तो आज बिहार में पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया है. यहां पेट्रोल के दाम (Petrol Price in Bihar Today) 19 पैसे घटकर 107.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल (Diesel Price in Bihar) 18 पैसे घटकर 93.84 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. इसके अलावा असम,छत्तीसगढ़, गुजरात, जम्मू-कश्मीर केरल, महाराष्ट्र, पुडुचेरी, पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में भी आज पेट्रोल-डीजल के दाम घट गए हैं.

इसके अलावा, गोवा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड, ओडिशा और यूपी, पेट्रोल डीजल की कीमतों में इजाफा किया गया है.

Related Articles

Back to top button