Youth Cornerदिल्लीबिजनेस

युवाओं के लिये बड़ी खबर देश भर में केंद्र और राज्य सरकार ने निकाली लाखो वेकैंसी देखे पूरी ख़बर

दिल्ली। केंद्र सरकार और राज्य सरकारें समय समय पर अपने विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगते रहते हैं। उम्मीदवार अपनी शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा के अनुसार इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ लें। उत्तराखंड सबोर्डिनेट सेलेक्शन कमीशन (UKSSSC) ने पटवारी और लेखपाल पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार UKSSSC की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in के माध्यम से भर्ती नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं।

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल ने ITBP Constable Recruitment 2021 के लिए 5 जुलाई, 2021 से पंजीकरण शुरू करेगा। यह भर्ती खिलाड़ियों के लिए है और पद के लिए पात्र उम्मीदवार ITBP की आधिकारिक साइट recruitment.itbpolice.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 2 सितंबर 2021 तक है। इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10 या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए।  हिमाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (HPPSC) ने विभिन्न विभागों में असिस्टेंट इंजीनियर और असिस्टेंट ऑफिसर के पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए एचपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in के माध्यम से 21 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button