Whatsapp policy – केंद्र सरकार को व्यवसाइयों ने लिखा पत्र बताया देश के लिए ऐसे है खतरा
व्हाट्सएप (Whatsapp) की नई प्राइवेसी पॉलिसी (New privacy policy) को लेकर खुदरा कारोबारियों ने सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) को पत्र लिखकर व्हाट्सएप और फेसबुक (Facebook) को बंद करने की मांग कि हैं। खुदरा कारोबारियों के संगठन अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ (confederation of all India traders) ने केंद्र सरकार (central government) से प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर चिंता जाहिर करते हुए इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की ।
READ ALSO – मुकेश अंबानी और रिलायंस इंडस्ट्रीज पर लगा 40 करोड़ का जुर्माना, जानें मामला
कैट ने सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री को पत्र लिखकर कहां कि भारत में फेसबुक (Facebook) के 20 करोड़ से अधिक उपयोग करता है, जिनका डेटा व्हाट्सएप (Whatsapp) की नई प्राइवेसी पॉलिसी से खतरे में है। सरकार व्हाट्सएप को नहीं प्राइवेसी पॉलिसी (New privacy policy) लागू करने से या तो रोके या फिर व्हाट्सएप और फेसबुक को बंद कर दें । नहीं तो कंपनी यूजर्स का डेटा इस्तेमाल कर देश की सुरक्षा और अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती पैदा कर सकती है।
READ ALSO –जनवरी के महीने में 14 दिन बैंक की है छुट्टियां, समय रहते निपटा लें जरूरी काम
अभी हाल ही में मार्क जुकरबर्ग (Mark zuckerberg) की कंपनी व्हाट्सएप (Whatsapp) ने अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी (New privacy policy) को अपडेट किया जो कि 8 फरवरी से लागू हो जाएगी। जिसमें बताया है कि कैसे हो यूजर्स का डेटा फेसबुक (Facebook) के साथ शेयर करती है। इस अपडेट में यह भी कहा गया है कि व्हाट्सएप का उपयोग जारी रखने के लिए यूजर्स को 8 फरवरी तक नई शर्ते और नीतियों (New Terms and Policy) को हर हाल में स्वीकार करना ही होगा।




