बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा जीनत अमान 19 नवंबर को 68 साल की हो जाएंगी। उनका जन्म 1951 को मुंबई में हुआ। उनकी निजी जिंदगी अक्सर विवादों से भरी थी। आज उनका जन्मदिन हैं हम आपको उनकी जिंदगी के बारे में कुछ खास बाते बताने जा रहे हैं। फिल्मों में आने से पहले जीनत ने 1970 में मिस एशिया पैसेफिक का ताज अपने नाम किया था। जिसके बाद उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में करियर बनाया और धीरे-धीरे फिल्मों का रुख किया।
बता दें कि उनकी पहली फिल्म ‘हलचल’ थी, जिसमें उनका बेहद छोटा सा रोल था। जीनत अमान अपने अफेयर को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही। उनका नाम पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और पूर्व क्रिकेटर इमरान खान के साथ भी जुड़ा था।
गौरतलब है कि इमरान को प्ले-ब्वॉय के तौर पर भी जाना जाता था। इसका खुलासा इमरान की एक्स वाइफ रेहम खान ने अपनी किताब के जरिए किया। रेहम ने बताया कि इमरान के कई एक्ट्रेस के साथ भी संबंध रह चुके हैं। जिसमें एक्ट्रेस जीनत अमान का नाम भी शामिल है।

हालांकि इन खबरों को जीनत और इमरान ने सिरे से नकार दिया। जब एक बार जीनत किसी इवेंट के लिए लाहौर आई, तो एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मुझे पास्ट के बारे में बात नहीं करनी है। हमारे बच्चे अब बड़े हो गए हैं। पास्ट को पास्ट में ही रहने दो।
कहा जाता है कि संजय खान गुस्सैल स्वभाव के थे और जीनत के साथ अक्सर मारपीट करते थे और हद तो तब हो गई जब उन्होंने जीनत को सरेआम मारा। जिसके चलते जीनत के चेहरे पर काफी चोट भी आई थी और आंख को भी नुकसान पहुंचा था।
साल 1985 में जीनत ने मजहर खान से शादी की। शादी के बाद उनके दो बच्चे भी हुए। लेकिन ये शादीशुदा जिंदगी ज्यादा चल नहीं पाई। इस रिश्ते को लेकर भी कहा जाता था कि मजहर जीनत के साथ काफी मारपीट किया करते थे, जिससे परेशान होकर जीनत ने रिश्ता तोड़ दिया और मजहर को तलाक दे दिया। मजहर खान की साल 1998 में सितंबर महीने में मौत हो चुकी है। संजय के जाने के बाद जीनत की जिंदगी में मजहर खान आए।
जीनत अमान का सुपरस्टार देवानंद के साथ भी रिश्ते की बात सामने आई थी। देवानंद ने फिल्म ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ में जीनत अमान को कास्ट किया था। इस फिल्म में जीनत ने देवानंद की बहन का किरदार निभाया था। इस दौरान देवानंद जीनत को दिल दे बैठे। वो जीनत के प्यार में इस कदर डूबे कि इसकी खबर मीडिया वालों को भी चल गई। एक दिन देवानंद ने पार्टी रखी, जिसमें उन्होंने अपने खास दोस्तों के साथ जीनत को भी बुलाया। लेकिन इस पार्टी में देवानंद साहब का दिल टूट गया, क्योंकि इस पार्टी में राज कपूर ने जीनत को अपनी बाहों में भर लिया और जीनत ने भी राज कपूर को गले लगा लिया।
कहते हैं कि उस दौर में राज कपूर भी जीनत अमान के दिवाने रह चुके है। राज कपूर और जीनत के रोमांस की खबरें भी मीडिया में आई थीं। राज कपूर ने जीनत को अपनी फिल्म ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ में लीड रोल दिया था।
कहा जाता है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों बहुत करीब आ गए थे। लंबे समय बाद साल 2013 में जीनत फिर से चर्चा में आईं। बताया गया कि वो 36 साल के बिजनेसमैन सरफराज अहमद से शादी करने वाली हैं हालांकि बाद में जीनत ने खुद इस खबर को अफवाह करार दिया।




