राशिफल - अध्यात्म

18 November 2019 – जानिए आज का राशिफल, इन जातकों के राशिस्वामी करें यह काम

मेष : धन लाभ के योग बन रहे हैं। किसी बिजनेस यात्रा पर जाना फायदेमंद साबित होगा। घर पर पैसा खर्च करने को लेकर असमंजस महसूस करेंगे। दोस्तों के साथ किसी यात्रा पर जाकर एंजॉय करेंगे। प्रॉप्रर्टी खरीदने-बेचने का काम कर सकते हैं। बीमार लोग सेहत को लेकर सतर्क रहें।

वृषभ : परिवार का कोई झगड़ा सुलझाने में कामयाब होंगे। कहीं घूमने जाकर अच्छा महसूस करेंगे। बड़े घर में शिफ्ट होने के योग हैं।आपको नाराज़ करने वाला आपकी तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ा सकता है। प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें।

मिथुन : धन संबंधित मामलों को सतर्क रहें। काम पर अपने रुतबे का इस्तेमाल करें। किसी यात्रा में परेशानी आ सकती है। खानदानी प्रॉप्रर्टी मिलने के योग हैं। पढ़ाई में मेहनत करते रहें। किसी की तरफ आकर्षित होंगे।

कर्क : उपहार की प्राप्ति हो सकती है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। समय की अनुकूलता का लाभ लें। प्रमाद न करें। निवेश शुभ फल देगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

सिंह : अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र पर कुछ समस्याएं हो सकती हैं। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी प्रॉप्रर्टी की खरीददारी कर सकते हैं। मन से किसी चीज़ को करना चाहते हैं। अपने साथी के साथ समय बिताना अच्छा लगेगा।

कन्या : कार्यक्षेत्र पर वरिष्ठ के सामने अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। विदेश यात्रा पर जाते समय अपने सामान का ख्याल रखें। प्रॉप्रर्टी से जुड़े किसी मामले में कानूनी सलाह लेना आपके लिए अच्छा रहेगा। पढ़ाई में किसी की मदद आपके काफी काम आएगी। अपने साथी को समय देने में मुश्किल होगी।

तुला : कार्ययोजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर सुधार या परिवर्तन हो सकता है। मित्रों तथा संबंधियों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। काम में मन लगेगा।

वृश्चिक : रोजाना नियमित व्यायाम करें। किसी चीज़ के लिए अप्लाई किया गया लोन पास हो सकता है। करियर के लिए दिन अच्छा रहेगा।किसी मेहमान के घर आने से अच्छा महसूस करेंगे। विदेश जाने की तैयारियां करेंगे। पढ़ाई में ज़्यादा मेहनत करने की ज़रूरत है। प्रेम संबंधों पर ध्यान देंगे।

धनु : आज लापरवाही न बरतें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। हताशा का अनुभव होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में निश्चितता रहेगी। कारोबार ठीक चलेगा। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है।

मकर : किसी चीज़ में किया गया निवेश फायदेमंद रहेगा। कार्यक्षेत्र पर सफलता पाने के लिए स्ट्रेटजी में बदलाव लाएं। जीवनसाथी के साथ मतभेद दूर होंगे। छुट्टियों पर जाने से पहले बजट बनाकर चलें। पढ़ाई में मेहनत करने की ज़रूरत है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।

कुम्भ : उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। परीक्षा व प्रतियोगिता आदि में सफलता प्राप्त होगी। आय में वृद्धि होगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। शारीरिक कष्ट की आशंका प्रबल है। सावधानी बरतें।

मीन : फिज़ूल खर्चों को कम करने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र पर किसी काम को समय पर पूरा करने की सभी प्रशंसा करेंगे। किसी मेहमान के आने से समस्या होगी। प्रॉप्रर्टी से जुड़े मामले आसानी से सुलझ जाएंगे। किसी समस्या का समाधान ढूंढने की कोशिश करेंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button