देश विदेश

भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी की कार Rolls, हीरे की घड़ी और यह संपत्ति हो रही नीलाम

भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी की लग्जरी गाड़ियां, महंगी घड़ियां, दुर्लभ पेंटिंग सहित कुल 112 सामान की नीलामी होने वाली है। ED की ओर से Saffronart लाइव ऑक्शन के जरिए इन संपत्तियों की नीलामी करेगी। इसके बाद 72 सामान की बिक्री ऑनलाइन की जाएगी।

गौरतलब है कि पंजाब नेशनल बैंक को 14,000 करोड़ रुपये से अधिक का कथित तौर पर चूना लगाने वाला नीरव मोदी ब्रिटेन की जेल में बंद है। नीलामी करने वाली Saffronart को इस नीलामी से 55 करोड़ रुपये प्राप्त होने की उम्मीद है।

Saffronart ने पिछले साल मार्च में भी नीरव की कुछ संपत्तियों की नीलाम की थी। पहले Saffronart ने गुरुवार को इस ऑक्शन की बात कही थी, लेकिन अब यह अगले महीने होगी। Saffronart ने बुधवार देर शाम कहा कि अब लाइव ऑक्शन पांच मार्च को होगा। वहीं, ऑनलाइन ऑक्शन 3 और 4 मार्च को होगा।

इस नीलामी में अमृता शेरगिल की 1935 की मशहूर पेंटिंग “Boys with Lemons” को एक बड़े आकर्षण के तौर पर देखा जा रहा है और इससे 12-18 करोड़ रुपये हासिल होने की उम्मीद है। इसी तरह मशहूर पेंटर एमएफ हुसैन की पेंटिंग को भी लगभग इतनी ही राशि मिलने की उम्मीद है। Saffronart ने कहा है कि इस ऑक्शन में वी एस गायतोंडे, मंजीत बावा और राजा रवि वर्मा की भी कलाकृतियों की नीलामी होगी।

Jaeger-LeCoultre Men’s ‘Reverso Gyrotourbillon 2 के लिमिटेड एडिशन की दुर्लभ घड़ी की नीलामी 70 लाख रुपये में होने की संभावना है। वहीं, इस नीलामी के दौरान Patek Phillipe ‘Nautilus’ Gold and Diamond वॉच की बिक्री से भी 70 लाख रुपये हासिल होने की उम्मीद है।

लग्जरी कारों की बात करें तो लंबी दूरी के लिए माकूल Rolls Royce Ghost पर 95 लाख रुपये की बोली लग सकती है। इस नीलामी में कई ब्रांडेड हैंड बैग्स की भी बिक्री होगी। वहीं तीन और चार मार्च को ऑनलाइन ऑक्शन में एक Porsche Panamera S कार सहित 72 सामानों की बिक्री होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button