inh24छत्तीसगढ़

Bigbreaking – बीजापुर नक्सली हमले में 21 जवान अभी भी लापता, महकमे में मचा है हड़कंप, रेस्क्यू टीम रवाना

बीजापुर – बीजापुर से इस वक्त की बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार कल हुए नक्सली हमले में 21 जवान अभी भी लापता है। बताया जा रहा है कि नक्सली मुठभेड़ के तकरीबन 15 घंटे बाद भी जवानों तक पुलिस पार्टी नहीं पहुंच सकी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुठभेड़ के बाद जवानों से संपर्क ना हो पाना किसी तरह की अनहोनी की तरफ इशारा कर रहा है। कहा जा रहा है कि लापता जवान संभवत नक्सल हादसे के शिकार हो चुके हैं फिलहाल पुलिस की तरफ से अभी कोई बयान नहीं आया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक 21 जवान लापता है जिनका कोई पता नहीं चल रहा है आज सुबह 6:00 बजे से ही पुलिस पार्टी मौके के लिए रवाना हो चुकी थी एवं जवानों के साथ साथ एक यूएवी भी चल रही है ताकि नक्सलियों की मौजूदगी पर अलर्ट किया जा सके।

लापता जवानों में 8 डीआरजी के 6 एसटीएफ के और 7 सीआरपीएफ के कोबरा जवान बताए जा रहे हैं अभी तक 2 जवानों की बॉडी रिकवर हो चुकी है जिसमें से एक कोबरा और एक डीआरजी के जवान शहीद हुए हैं रेस्क्यू पार्टी मौके के लिए रवाना कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button