देश विदेश

शराब के नशे में हॉलीवुड स्टार एम्बर के साथ जबरन संबंध बनाने की कोशिश, चौकाने वाला है मामला – cgtop36.com


हॉलीवुड के सुपरस्टार जॉनी डेप और उनकी एक्स वाइफ एम्बर हर्ड के बीच का विवाद पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना गया है। दरअसल, एम्बर हर्ड ने अपने पूर्व पति डेप के खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। जिसके बाद अभिनेता हर्ड पर मानहानि का मुकदम दर्ज कराया गया। अब आए दिन इस केस से जुड़े नए खुलासे होते रहते हैं।

हाल ही में हुई सुनवाई के दौरान एंबर ने खुलासा किया कि जॉनी ने शराब की बोतल से उनका यौन उत्पीड़न किया और शादी के तुरंत बाद उन्हें मारने की धमकी दी। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि एम्बर हर्ड की तरफ से उनकी डॉक्टर डॉन ह्यूज ने कोर्ट में गवाही दी थी। डॉन ने कोर्ट में कहा कि हर्ड के पति जॉनी हमेशा नशे में रहते थे। एक दिन जॉनी ने शराब के नशे में एम्बर के साथ जबरन संबंध बनाने की कोशिश की और जब एंबर ने इसका विरोध किया तो अभिनेता ने उनके साथ मारपीट भी की।

केस में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में कोर्ट की सुनवाई के दौरान एंबर की ओर से उनकी डॉक्टर डॉन ह्यूज पेश हुईं, जो एक मशहूर क्लीनिकल फॉरेंसिक सायकॉलजिस्ट हैं। डॉन ने अपनी गवाही में डॉन ने डेप पर आरोप लगाया कि डेप, एम्बर के साथ जबरन सेक्स करते थे। वो ड्रग्स लेते थे और एम्बर का मन ना होने पर भी जबरन उनके साथ संबंध बनाते थे। डॉक्टर ने ये भी खुलासा किया कि डेप अपने पास्ट को भुलने के लिए नशीले पदार्थों का सेवन करते थे।

पोस्ट ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसॉर्डर से जूझ रहे एम्बर?

डॉक्टर डॉन ह्यूज ने खुलासा करते हुए आगे कहा,’एक बार दोनों ऑस्ट्रेलिया ट्रिप पर थे और जॉनी को उनकी कोकीन नहीं मिल रही थी, तो वह एम्बर के साथ हिंसक हुए और उनके प्राइवेट पार्ट में ढूंढने की कोशिश करने लगे। इस दौरान एम्बर दो बार बेहोश भी हुईं। उन्होंने यह भी बताया कि यह कोई पहली और आखिरी घटना नहीं थी। जॉनी ने एम्बर के साथ ऐसा कई बार किया। जिसके बाद उसे PTSD यानी पोस्ट ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसॉर्डर हो गया था।





Related Articles

Back to top button