बिग बॉस 14 में ये कंटेस्टेंट होने वाले है बाहर, जानिये किसे दिखाएंगे सलमान बाहर का रास्ता
बिग बॉस 14 में आए दिन कोई-ना-कोई नया हंगामा देखने को मिलता है। कंटेस्टेंट के बीच किसी-ना-किसी बात को लेकर बहस चलती ही रहती है। पहली बार वीकेंड का वार में शनिवार को बिग बॉस के घर से कोई भी कंटेस्टेंट बाहर नहीं हुआ। लेकिन इसी के साथ सलमान ने सभी कंटेंस्टेंट्स को शॉक देते हुए बताया कि रविवार को घर से किसी एक कंटेस्टेंट को बाहर जाना पड़ेगा। इसी के साथ सलमान ने नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स के नाम का खुलासा भी किया।
Read Also – रातोंरात स्टार बनी रानू मंडल को कोरोना ने कर दी है हालत ख़राब, इस हालत में है अब
जानकारी के लिए बता दें कि घर के नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में एक को छोड़ बाकी सभी के सिर पर खतरा मंडरा रहा है। रुबीना दिलैक, पवित्रा पुनिया, जैस्मिन भसीन, एजाज खान, निशांत मलखानी, शहजाद देओल, सारा गुरपाल, जान कुमार सानू, राहुल वैद्य, अभिनव शुक्ला सभी के नाम लिए नॉमिनेटेड लिस्ट में शामिल हैं। लेकिन इन सबमें निक्की तंबोली ही सुरक्षित हैं। वहीं रविवार रात के एपिसोड में पहला एविक्शन देखने को मिलेगा।
गौरतलब है कि सीनियर्स ने निक्की तंबोली को घर की पहली कंफर्म सदस्य का टिकट दिया है। सीनियर्स को निक्की और पवित्रा पुनिया के बीच में से कोई एक कंफर्म कंटेस्टेंट चुनना था, जिसके बाद निक्की की परफॉर्मेंस को देखने के बाद उन्होंने उसे ही यह मौका दिया। अब एक सदस्य तो पक्की हो गईं,लेकिन बाकी के सदस्यों का आज क्या बनता है ये तो आज के एपिसोड में ही पता चलेगा।




