कोरोना संक्रमण काल में जहाँ लोग संक्रमित व्यक्ति के आसपास नहीं आना चाहते वहीं मशहूर अभिनेत्री शिखा मल्होत्रा ने एक नर्स के तौर पर अस्पताल में अपनी सेवाएं दीं। सेवाएं देते हुवे शिखा खुद भी अब कोविड 19 से संक्रमित हो गई हैं। शिखा मल्होत्रा अभी अस्पताल में भर्ती हैं और कोविड 19 का इलाज करा रही हैं।
Read Also – सरकारी नौकरी के लिए अब नहीं देना होगा इंटरव्यू, 23 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों में हुवा बंद
उन्होंने अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। शिखा ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘कोरोना पॉजिटिव आने के बाद एडमिट हो गई हूं। अभी ऑक्सीजन की कमी महसूस हो रही है। यह पोस्ट उनके लिए है, जो कहते हैं कि कोरोना कुछ भी नहीं है।’ आप सभी की शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के साथ पिछले छह महीने से लगातार कोरोना रोगियों की सेवा में थी। आप सभी की दुआओं ने छह महीने तक जंग के मैदान में सलामत रखा और मुझे पूरा भरोसा है कि अब भी आप सब की दुआओं से ही मैं जल्द स्वस्थ हो जाऊंगी।

शिखा ने आगे लिखा, ‘अभी तक कोई वैक्सीन तैयार नहीं हुई है तो अपना और अपने प्रियजनों का ख्याल रखें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना, मास्क पहनना, नियमित रूप से हाथ बार- बार धोना, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना न भूलें, याद रहे सबसे जरूरी दो गज की दूरी। असीम प्रेम और सम्मान के लिए आभार। जय हिंद।’
Read Also – महिला ने इंस्टाग्राम पर शेयर की अपनी फोटो तो सेक्स रैकेट के लिए करने लगे सौदेबाजी
गौरतलब है कि अभिनय करने से पहले शिखा ने वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज और नई दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल से साल 2014 में नर्सिंग का कोर्स किया था। हालांकि अभिनय के कारण वह नर्सिंग का अभ्यास पूरा नहीं कर पाई थीं। शिखा ने कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप की वजह से वालंटियर नर्स के तौर पर मरीजों की सेवा करने का फैसला लिया। इसके लिए शिखा ने बीएमसी से अनुमति ली थी।




