Youth Cornerछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद पर भर्ती, जाने कैसे करें आवेदन

एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ (शहरी) अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों में कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए 22 अक्टूबर 2020 तक आवेदन आमंत्रित की गई है। इच्छुक आवेदिका अपना आवेदन नियत तिथि तक परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ (शहरी) कार्यालय में सीधे अथवा पंजीकृत डाक से भेज सकते है।

Read Also – पोस्ट ऑफिस में निकली 10वीं पास के लिए बम्पर भर्ती, 634 पदों पर होगी नियुक्ति, जाने कैसे करें आवेदन

एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार वार्ड क्रमांक 4 आंगनबाड़ी केन्द्र नवापारा गांधीनगर ए, वार्ड 35 पुलिस चौकी ए, वार्ड क्रमांक 36 छातामुड़ानाका एवं वार्ड क्रमांक 3 कैलाश नगर में कार्यकर्ता के एक-एक पद एवं वार्ड क्रमांक 7 गंगारामनगर ए तथा वार्ड क्रमांक 18 मालधक्का में आंगनबाड़ी सहायिका के एक-एक पद रिक्त है।

Read Also –व्यापम भर्ती 2020 : 2202 पद, ग्रुप 3 और ग्रुप 5 के विभिन्न पदों के लिए निकली वैकेंसी, जल्द करे आवेदन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद हेतु कक्षा 12 वीं अथवा पूर्ववर्ती 11 वीं बोर्ड एवं सहायिका पद हेतु 8 वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। एक वर्ष या उससे अधिक समय की सेवा का अनुभव रखने वाले कार्यकर्ता व सहायिका को आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।

Read Also – 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, भारत सरकार ने इस जगह निकाली बम्पर भर्ती, जल्दी करें आवेदन

इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिये परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ शहरी कार्यालय में कार्यालयीन दिवस एवं समय पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button