Big Boss OTT: करण जौहर ने राकेश बापट को शमिता पर कमेंट करने के इल्जाम में जमकर , बदले में बहन शीतल ने खूब लताड़ा

मुंबई। बिग बॉस ओटीटी के कंटेस्टेंट्स में से राकेश बापट सबसे प्रतिष्ठित और शांत सदस्य हैं। अभिनेता ने कई बार शो में कहा है कि उन्हें घर में एडजस्ट करने में समय लग रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि वो ऐसे इंसान नहीं, जो छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करे। हम सभी शो में राकेश बापट को पेशेंस के साथ खेलते हुए देखा है।
‘संडे का वार’ एपिसोड पर करण जौहर ने शमिता शेट्टी पर कमेंट करने के लिए राकेश बापट को काफी सुनाया और उन्हें ‘सेक्सिस्ट’ कहा। हालांकि राकेश ने अपना बचाव करने की कोशिश की लेकिन उन्हें बोलने ही नहीं दिया गया। ऐसे में अब राकेश बहन शीतल बापट ने अपने भाई का सपोर्ट करते हुए करण जौहर को लताड़ लगाई है।
राकेश की बहन शीतल बापट ने कहा, ‘उनके शब्दों को गलत मतलब निकालकर उनके खिलाफ इस्तेमाल किया गया।मैं और मेरा भाई चाइल्ड एजुकेशन, घरेलू हिंसा से बचे लोगों के लिए, काउंसलिंग, रिहैबिलिटेशन और समाज में लैंगिक रूढ़ियों और समाज में बदलते जेंडर नैरेटिव्स के क्षेत्र में एक साथ काम कर रहे हैं।
मैं अपने भाई को जानती हूं और मुझे पता है कि उसके लिए इस्तेमाल की जाने वाली भाषा बहुत मजबूत है और उसे सभी गलत कारणों के लिए लेबल किया जा रहा है।’



