छत्तीसगढ़

BREAKING NEWS – विधायक अनिता शर्मा ने सोनिया गांधी को लिखा 5 पन्नों का पत्र, पापुनि के अनबूझे पहलुओं को किया उजागर, डॉ अशोक चतुर्वेदी पर गम्भीर आरोप

रायपुर – छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम में भ्रष्टाचार को लेकर हाल फिलहाल में दो से तीन बार मामला उठ चुका है। सियासी हुक्मदारों के बीच खींचतान अभी भी कम नहीं हुई है लेकिन वास्तव में इस भ्रष्टाचार का सूत्रधार कौन रहा है इसे लेकर मामला स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Read Also – कोरोना के बढ़ते संक्रमण में छत्तीसगढ़ के इस जिले में लगा लॉकडाउन, सिर्फ ये सेवाएं होंगी संचालित

ऐसे में धरसीवा से कांग्रेस विधायक श्रीमती अनीता शर्मा जी पार्टी आलाकमान सोनिया गांधी को 5 पन्नों का एक खत प्रेषित किया है। यह महज खत नहीं है बल्कि भ्रष्टाचार का एक ऐसा पुलिंदा है जिसकी सच्चाई से प्रदेश की जनता और आला नेता भी महरुम हैं। कुछ लोगों को इसकी सच्चाई का पता जरूर है लेकिन सियासी हुक्मदारों के ख़ौफ़ की वजह से उनके जुबान पर ताला लगा हुआ है जिसकी वजह से मामला जो 100 करोड से भी ज्यादा का है खुलकर सही तरीके से सामने नहीं आ पाया है।

Read Also – बड़ी खबर – कोरोना के चलते यहां सभी साप्ताहिक बाजार बंद, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

विधायक अनीता शर्मा ने अपने 5 पन्नों के खत में बेहद स्पष्ट रूप से सोनिया गांधी के समक्ष खुलासा किया है कि छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम में करोड़ों के भ्रष्टाचार का यदि कोई सूत्रधार है तो वह तत्कालीन महाप्रबंधक डॉ अशोक चतुर्वेदी हैं। विधायक ने खत में लिखा है कि साल 2015 से 2019 के बीच कैसे अपने पद का दुरुपयोग करते हुए तत्कालीन महाप्रबंधक डॉक्टर चतुर्वेदी ने कागज खरीदी से लेकर विभिन्न तरीकों का इस्तेमाल करते हुए करोड़ों रुपए का गबन कर दिया।

विधायक अनीता शर्मा ने इस पूरे मामले को लेकर पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल पर भी डॉक्टर चतुर्वेदी को संरक्षण दिए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने डॉक्टर चतुर्वेदी के नियुक्ति को लेकर भी सवाल उठाया है जिसमें उन्होंने तर्क दिया है कि डॉक्टर चतुर्वेदी द्वितीय श्रेणी के अधिकारी थे जबकि महाप्रबंधक जैसे पद के लिए प्रथम श्रेणी के अधिकारी का होना अनिवार्य है।

Read Also – छत्तीसगढ़ – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के संचालक का अशोक चतुर्वेदी अतिरिक्त प्रभार, जारी हुवा आदेश

विधायक अनीता शर्मा ने सोनिया गांधी को लिखे अपने पत्र में इस बात का उल्लेख किया है कि तत्कालीन महाप्रबंधक अशोक चतुर्वेदी ने अपनी प्रतिनियुक्ति के दौरान पाठ्य पुस्तक निगम मैं जिस तरह से अनियमितताओं की धारा भाई है उसका सिरे से जांच कराया जाना बेहद जरूरी है। विधायक अनीता शर्मा ने इस बात का भी उल्लेख किया है कि पूर्व में बढ़ती गई आर्थिक अनियमितता की वजह से वर्तमान में सत्तारूढ़ कांग्रेस की भूपेश सरकार जिस पर प्रदेश की जनता ने विश्वास व्यक्त किया है उनकी छवि भी धूमिल हो सकती है लिहाजा इस मामले में बेहद गंभीरता और सूक्ष्मता से जांच कराए जाने की आवश्यकता है।

आज सबसे ज्यादा पढ़े गए खबरों में से पढ़िए –

कोरोना के बढ़ते संक्रमण में छत्तीसगढ़ के इस जिले में लगा लॉकडाउन, सिर्फ ये सेवाएं होंगी संचालित
परिणीति चोपड़ा की टॉपलेस फ़ोटो इंटरनेट पर हुई वायरल, फैंस फ़ोटो देख हुवे दीवाने
अपहरण कर किया रेप फिर दो दोस्तों से भी करवाया गैंगरेप, हो गई गर्भवती तो भगाया, मोहित निकला माहिद
डॉ. रमन सिंह के ट्वीट पर कांग्रेस हुई हमलावर, बोली वादाखिलाफ़ी तो BJP सरकार की फ़ितरत है
मॉल के स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 14 युवतियां ली गई हिरासत में, छापेमारी से अफरा तफरी
जशपुर के जंगलों में चारो तरफ सिर्फ आग ही आग, पर्यावरण हो रहा प्रदूषित
दो लुटेरी दुल्हनों ने बर्बाद कर दिया पूरा परिवार, सदमे से ससुर की मौत, लाखों के गहने जेवर लेकर हुवे फरार, दुल्हनों की खूबसूरती ने लगाया लाखों का चूना, जानें मामला
बांकी जलाशय में प्रेमी-प्रेमिका द्वारा खुदकुशी करने की कोशिश, युवक की मौत, शादीशुदा और एक बच्चे की मां है महिला
बहन को भाई से हुआ प्यार, कर ली शादी, गुस्साए परिजनों ने दी अनोखी सजा
लॉकडाउन ब्रेकिंग – छत्तीसगढ़ में भी लगेगा लॉकडाउन, मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को परिस्थिति के अनुरूप निर्णय लेने का दिया अधिकार
छत्तीसगढ़ में बेकाबू हुआ कोरोना, आज कोरोना के 4617 नए मरीज, रायपुर से 1327, 25 लोगो की हुई मौत

Related Articles

Back to top button