देश विदेश

राजधानी में दो युवकों ने एम्बुलेंस में किया युवती का गैंगरेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान – राजधानी जयपुर के मोती डूंगरी थाना क्षेत्र में महिला से दिनदहाड़े एम्बुलेंस में सामुहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने एम्बुलेंस चालक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 24 मई को जेएलएन मार्ग पर झालाना रोड की बताई जा रही है। जिसका खुलासा दो दिन बाद बुधवार को हुआ।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व अभिजीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेन्द्र योगी उम्र 30 वर्ष निवासी सुखी का नगला गोगेरा एवं महेन्द्र मीणा उर्फ गोटिया उम्र 23 वर्ष निवासी गांव कलाखों पुलिस थाना दौसा के रूप में की गई हैं। यह एम्बुलेंस का चालक है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अनुसंधान जारी है।

उन्होंने बताया कि लॉकडाउन में एक महिला को खाना खिलाने के बहाने के बहाने आरोपियों ने एंबुलेंस में बैठा लिया। गैंगरेप पीड़िता 22 साल की महिला मूल रूप से सवाईमाधोपुर की रहने वाली है। वह लंबे अरसे से जयपुर में सवाई मानसिंह अस्पताल के सामने फुटपाथ पर अपने पति के साथ खानाबदोश के रूप में जीवन यापन कर रही है। उसका पति सब्जी बेचता है। सोमवार सुबह करीब 11 बजे वह खाना लेने की तलाश में निकली थी। रास्ते में उसे सुरेंद्र योगी मिला। खाना खिलाने के बहाने वह महिला को अपनी एंबुलेंस में बैठाकर ले गया।

इसके बाद उसने त्रिमूर्ति सर्किल के पास दौसा के रहने वाले अपने दोस्त महेंद्र को भी एंबुलेंस में बैठा लिया। इसके बाद दोनों महिला को जेएलएन मार्ग पर ले गए। वहां से गांधी सर्किल से झालाना डूंगरी की तरफ जाने वाली रोड पर पहुंचे। लॉकडाउन होने से सड़क सूनसान थी। ऐसे में सुरेंद्र और महेंद्र ने एंबुलेंस में महिला से गैंगरेप किया। दोनों आरोपी गैंगरेप के बाद महिला को लेकर यहां वहां डोलते रहे और बाद में फुटपाथ पर छोड़कर भाग छूटे। पुलिस के मुताबिक 24 मई को देर रात महिला ने थाने पहुंचकर गैंगरेप की शिकायत दी।

Related Articles

Back to top button