राणाघाट स्टेशन पर लता मंगेशकर का गाना गाकर रानू मंडल रातोंरात स्टार बन गईं थीं. फेमस होने के बाद रानू के लिए लाइफ पहले जैसी नहीं रही. उन्होंने जो भी किया, जो भी पहना उन सब के चलते वह सुर्खियों में छाई रहीं। उनका गाया ‘तेरी मेरी कहानी’ का सुपर हिट वर्जन प्ले हर जगह सुना गया हो. इस दौरान सोशल मीडिया सेंसेशन भी बन गईं थीं. हर तरफ उन्हीं की चर्चा थी और उनकी लोकप्रियता आसमान छू रही थी।
दबी जुबान में चर्चा है कि लोगों पर से उनकी आवाज का जादू गायब हो गया है. नवंबर 2019 में रानू मंडल ने हिमेश रेशमिया के साथ तीन गाने रिकॉर्ड किए थे, लेकिन हाल ही के दिनों में किसी ने भी उनके बारे में कुछ नहीं सुना है. खबर है कि उनकी जिंदगी में एक बार फिर अंधेरा छा गया है. कोरोना वायरस के चलते उनकी हालत खस्ता हो गई है. खबर है कि रानू मंडल को मुंबई में इन दिनों कोई काम नहीं मिल रहा है. जिसके चलते वह काफी परेशान हैं।
Read Also – Gandi baat 5 से धमाकेदार एंट्री हो रही सान्या बंसल की, बोल्ड सीन से भरपूर है किरदार
आपको बता दें कि एक के बाद एक विवादों में घिरी ‘राणाघाट की लता’ अब नए मौकों की तलाश में हैं. लोकप्रिय होने के बाद, रानू ने अपना पुराना घर छोड़ दिया था और एक नए घर में शिफ्ट हो गई थीं, लेकिन अब बताया जा रहा है कि रानू मंडल इस नए घर को छोड़कर अपने पुराने घर वापस लौट गई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रानू के पास बॉलीवुड में ज्यादा काम नहीं था और आर्थिक रूप से उनकी हालत बेहद खराब हो गई है. जिसके चलते वह वापस अपने पुराने घर चली गई हैं।



