मनोरंजन

सुशांत सिंह की आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट, ये थी मौत की वजह

सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद इस मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। अब इस केस में नया अपडेट आया है। सुशांत की फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। इससे पहले डॉक्टर्स ने शुरुआती पोस्टमार्ट रिपोर्ट दी थी, जिसमें बताया गया था कि दम घुटने से सुशांत की मौत हुई। अब जो फाइनल रिपोर्ट सौंपी गई है, उसमें कुछ और डिटेल्स दी गई हैं।

आपको बता दें कि शुरुआती पोस्टमार्ट रिपोर्ट तीन डॉक्टरों द्वारा साइन की गई थी, जबकि फाइनल रिपोर्ट को पांच डॉक्टर्स ने डिटेल्ड एनॉलसिस के बाद जमा किया है। फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि सुशांत की शरीर पर कोई संधर्ष के निशान नहीं हैं। ना ही कोई आंतरिक चोट पाई गई है। उनके नाखून साफ थे। फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसे पूरी तरह सुसाइड का केस बताया गया है।

पुलिस ने फोरेंसिक डिपॉर्टेमेंट को अपनी जांच तेजी से पूरी करने की रिक्वेस्ट की है। इसके अलावा, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इमारत के सीसीटीवी कैमरे काम कर रहे थे और उनका कुत्ता दूसरे कमरे में था और जीवित है।

Related Articles

Back to top button