पश्चिम बंगाल में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। अब पश्चिम बंगाल सरकार ने लॉकडाउन को 31 जुलाई तक बढ़ाने का फैसला किया है। पश्चिम बंगाल में स्कूल और कॉलेज को भी 31 जुलाई तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही ट्रेन और मेट्रो सेवाएं भी बंद रहेगी।
बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि सरकारी ऑफिसों में काम पहले की तरह ही जारी रहेगा। साथ ही ममता बनर्जी ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होगा और कोरोना संक्रमितों का इलाज आईसीएमआर की गाइडलाइंस के अनुसार किया जाएगा।।
पश्चिम बंगाल में कल देर रात तक 15809 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई थी। इसके साथ ही 591 लोग इस वायरस की चपेट में आकर अपनी जान भी गवां चुके हैं। राहत की बात ये है कि अभी तक 9702 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।




