25 June 2020- मकर राशि के स्वामी के लिए आज दिन है कठिन, जानिए बाकि राशियों के आज का राशिफल
मेष: दिन अच्छा रहने वाला है। आज प्रिय जनों से कोई खुशखबरी मिलेगी। अगर नया घर खरीदने के लिए सोच रहें हैं तो दिन बहुत अच्छा है। आज सरकारी दफ्तरों में फंसा हुआ काम आसानी से पूरा हो जाएगा। किसी बड़े अधिकारी का सहयोग भी आपको मिलेगा।
वृष: अपने विचारों में स्थिरता लाने का प्रयाकरेंस । मन में असंतोष की भावना बनी रहेगी। मित्रों से मेलजोल करने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देने की आवश्यकता है। प्ररतियोगी परीक्षा के लिए थोड़ी और मेहनत की जरूरत है।
मिथुन: दिन ठीक रहेगा। हर काम को सोच समझकर करें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। नौकरी-पेशा लोगों की तरक्की में बाधा आएगी। आप सामाजिक कार्यों में रुचि लेगें। घर में मेहमान के आने से घर का महौल खुशनुमा बना रहेगा।
कर्क: अपनी कार्यशैली में नया प्रयोग कर सकते है। आपके कार्यों को प्रशंसा मिलेगी। आपके काम सफल होंगे, किंतु आपको थोड़ी सी सावधानी बरतनी होगी। कुछ अनावश्यक खर्चे भी सामने आ सकते हैं।
सिंह: आपका दिन सामान्य रहेगा। छात्रों को आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज बिना सोचे किसी पर भरोसा ना करें। आज हर किसी से प्रेम भाव से बात-चीत करने की आवश्यकता है। आज आप पड़ोसियों के साथ किसी आयोजन में जा सकते हैं।
कन्या: आज का दिन मिश्रित फलदायी है। आज किसी परिस्थिति को अनदेखा करने का प्रयास न करें। आज किसी की बातों में न आएं। यदि किसी की बात या नीयत पर शक हो तो अपने अंतर्मन की आवाज अवश्य सुनें। प्रियजनों के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है।
तुला: दिन सामान्य रहेगा। काम जल्दी से जल्दी सफल हो जाएंगे। व्यय में कमी आएगी। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी आपकी चिंता का सबब बन सकता है। आपके दुश्मन आपके खिलाफ गुप्त रूप से काम कर सकते हैं।
वृश्चिक: दिन सामान्य रहने वाला है। दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। कार्य में सफलता मिलेगी। मानसिक रूप से भी आप प्रसन्न रहेंगे। आपके सामाजिक मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है। धन की चिंता आपको परेशान करेगी। दांपत्य जीवन आपके लिए खुशी के पल लेकर आएगा।
धनु: दिन आपके लिए बहुत से विकल्प लाएगा। नौकरी से संबंधित कोई बदलाव चाहते हैं तो आज इस दिशा में कदम अवश्य उठाएं। कोई नया काम करना चाहते हैं तो आज उसके लिए अच्छा दिन है। आपको अपने कार्यक्षेत्र में विशेष पहचान मिलेगी। आपकी सलाह लोगों के लिए बहुत मददगार हो सकती है।
मकर: आय में कमी होगी और खर्च बढ़ेंगे। बिना गहन सोच विचार के कोई निर्णय न लें। व्यावसायिक मोर्चे पर कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। अपनी अंतरात्मा की आवाज़ अवश्य सुनें। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
कुंभ: नौकरी में उन्नति के पूरे योग हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपका पॉजिटिव एटिट्यूड आपको काफी आगे ले जाएगा। सरकारी कर्मचारियों को ज्यादा लाभ मिलेगा। सेहत आपका साथ देगी। प्रियजनों के साथ सुन्दर समय बिताने को मिलेगा। पुराने इन्वेस्टमेंट से लाभ के योग हैं।
मीन: दिन आपके लिए शुभ है। इनकम में बढ़ोतरी होगी। काम के सिलसिले में थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है। नौकरी में उन्नति होगी। स्थान परिवर्तन के योग हैं। कारोबारियों को बड़ा लाभ हो सकता है। अपने काम को टालना या आलस नहीं दिखाना चाहिए। बातों को आज तवज्जो दी जाएगी।



