inh24मनोरंजन
Trending

RIPLegend – बॉलीवुड का रऊफलाला आखिर चला गया छोड़कर , किरदारों को जीवंत कर देते थे ऋषि कपूर

आज सुबह जब बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्‍चन ने ऋषि कपूर के निधन की जानकारी ट्विटर पर दी तो सभी स्तब्ध रह गए। लगातार दूसरे दिन बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार एक के बाद एक इस दुनिया से विदा हो गए। बता दें कि बुधवार को ही ऋषि कपूर को मुंबई के एनएच रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। उनकी तबीयत खराब चल रही थी।

ऋषि कपूर कैंसर से पीड़ित थे और सांस लेने में भी समस्या हो रही थी. फिल्म इंडस्ट्री में ऋृषि कपूर ने अपनी दूसरी पारी में कुछ ऐसी फिल्मों में काम किया जो की मील का पत्थर साबित हुई हैं. 2012 में आई अग्निपथ फिल्म में निभाया गया किरदार रऊफ लाला ने उन्हें एक्टिंग की बुलंदियों पर पहुंचा दिया। उनका डायलॉग लोगो को जुबानी याद है जिससे उन्होंने रउफ लाला के किरदार को जीवंत कर दिया था।

इस फिल्म में मुख्य भूमिका में रितिक रोशन थे पर सबसे ज्यादा अगर किसी एक्टर ने दर्शकों को अपनी ओर ध्यान खींचा वो ऋषि कपूर ही थे। रऊफ लाला की अदाकारी ने ऐसा ग़दर मचाया कि हर कोई उनकी एक्टिंग की तारीफ करते नहीं थमा। ऋषि कपूर ने अपने पूरे फिल्मी कैरियर में पहली बार इस तरह का बेजोड़ किरदार निभाया था।

ऋषि कपूर ने न सिर्फ यह किरदार अच्छे से निभाया बल्कि ऐसा जीवंत कर गए कि आज भी लोग उस किरदार के बारे में सोचते ही उसके आभामंडल में खो जाते हैं। जब इस फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर ने ऋषि कपूर को इस रोल को करने के लिए चर्चा की तो उन्होंने इसे करने से इनकार कर दिया था फिर बाद में वे मान गए और इस किरदार को नया आयाम दे दिया।

एक फिल्म में ऋषि कपूर को 90 साल के बूढ़े का रोल अदा करने के लिए रोजाना 2 महीने तक 5 घंटे तक मेकअप कराना पड़ता था। ऋषि कपूर ने जिस भी कैरेक्टर को निभाया उसमें उन्होंने जान डाल दी। ऐसे महानायक के निधन पर आज सारा बॉलीवुड जगत शोकमय है।

Related Articles

Back to top button