लिफ्ट देने के बहाने शादीशुदा महिला से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला को लिफ्ट देने के बहाने निर्माणाधीन मकान में ले गया फिर वहां जबरदस्ती दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
Read Also – टावर पर चढ़कर युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा, की ख़ुदकुशी की कोशिश, आबकारी विभाग को बताया जिम्मेदार, जाने पूरा मामला
पीडि़ता किसी तरह चंगुल से निकली और आरोपी विजय उर्फ प्रधान के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। घटना के संबंध में बताया गया कि 22 फरवरी को तेंदुआ गांव की रहने वाली महिला अपने मायके कुरु गांव मड़ई देखने जा रही थी. शाम होने के कारण वह नहीं गई और वापस लौटने लगी, तभी खंडवा नाला के पास उसे विजय कुमार नाम का व्यक्ति मिला। पीडि़ता और आरोपी पहले से एक साथ काम कर चुके थे इसलिए दोनों में जान पहचान थी। पीडि़त महिला ने उससे लिफ्ट मांग ली।
Read Also –CAF जवान IED ब्लास्ट में गंभीर, अस्पताल में किया गया भर्ती
थोड़ी देर बाद आरोपी महिला को सेक्टर 30 ईडब्ल्यूएस निर्माणधीन मकान ले गया और वहां तीन से चार बार जबरदस्ती कुकर्म किया। मामले में राखी थाना पुलिस बताया कि घटना के दूसरे दिन पीडि़ता ने थाने आकर शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद 23 फरवरी को एफआईआर दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।




