inh24छत्तीसगढ़

CAF जवान IED ब्लास्ट में गंभीर, अस्पताल में किया गया भर्ती

अबूझमाड़ में पुलिस व नक्सली मुठभेड़ की खबर आयी है।बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में एक जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। ये मुठभेड़ अबूझमाड़ के काकुर के जंगल में हुई है। बता दें कि घायल जवान को फिलहाल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

read also – अगर नहीं लगाया मास्क तो अब होगी कार्यवाही, सीएम बघेल ने जारी किया निर्देश, जाने क्या लिया गया फैसला

मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने करेल घाटी में आईईडी ब्लास्ट किया है। इसी ब्लास्ट की चपेट में जवान आया है। जवान के हाथ-पांव में गंभीर चोट आयी है। जानकारी के अनुसार जवान सीएएफ का बताया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button