inh24छत्तीसगढ़

टावर पर चढ़कर युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा, की ख़ुदकुशी की कोशिश, आबकारी विभाग को बताया जिम्मेदार, जाने पूरा मामला

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से खबर सामने आई है जिसमे कोरबा जिले के रामपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम नक्तिखार में एक युवक टावर पर चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना रामपुर चौकी पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने के पहले ही गांव के सरपंच और पंच उसे नीचे उतारने घंटों मशक्कत करते रहे लेकिन उसके बाद भी वो नीचे नहीं उतरा।

read also – देशी विदेशी शराब बिक्री पर सदन हुवा गर्म, जोरदार हुवा हंगामा

बताया जा रहा है कि पूरा मामला ये है कि नक्तिखार दूज राम निवास करता है। दुजराम का आरोप है कि उसके घर पर आबकारी विभाग के कर्मचारी आये हुए थे और महुआ शराब जब्त कर कार्यवाही करने की बात कहते 10 हजार का मांग कर रहे थे। दुजराम का कहना है कि वो अपने पीने के लिए ही घर पर शराब बनाया था लेकिन आबकारी विभाग इस मामले में कार्यवाही करने की बात कहते हुए शाम 5 बजे तक 10 हजार मांगे थे, जो की उसके पास नहीं था।

read also – छत्तीसगढ़ – आबकारी अमले ने बरामद किया 27 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब

मिली जानकारी के अनुसार पत्नी की तबीयत खराब है और उसके इलाज में पैसा लग गया। खेत को भी गिरवी रखा है जो डूबने वाला है। ऐसे स्थिति में वो मानसिक रूप से परेशान हो गया था और अपनी जान देने घर के पास ही टॉवर में चढ़ गया। घंटों मशक्कत के बाद दुजराम नीचे उतरे और सरपंच, पंच और पुलिस को अपनी ये आपबीती बताई।

Related Articles

Back to top button