inh24देश विदेश

1 मार्च से लगेगी आम आदमियों को कोरोना वैक्सीन फ्री में, जाने कब कहां और किसे लगेगी, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कोरोना वैक्सीनेशन पर बड़ा फैसला लिया है. कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि 1 मार्च से 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों और वैसे लोग जिनकी उम्र 45 साल है जो गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं उन्हें वैक्सीन दिया जायेगा. इसमें 10 हजार सरकारी कर्मचारी और 20 हजार प्राइवेट कर्मचारियों को शामिल किया गया है।

बता दें कि कोरोना वैक्सीन का दूसरा चरण एक मार्च से शुरू किये जा रहा है. सरकार की योजना है कि अगले चार से छह सप्ताह में एक दिन में कोरोना वैक्सीन देने की दर 50 लाख तक पहुंचायी जाये। बताया जा रहा है कि इसमें किसी खास स्थान पर वैक्सीन देने की गति दोगुना की जा सकती है।

गौरतलब है कि दूसरे चरण में सशस्त्र बल और पुलिसकर्मी भी शामिल होंगे। इन्हे दो भागों में बांटा गया है। एक समूह को वैक्सीन मुफ्त दी जायेगी, जबकि दूसरे समूह को वैक्सीन के लिए रकम अदा करना होगा। पंजीकरण के समय हितग्राहियों को देखना होगा कि वैक्‍सीन उन्‍हें फ्री मिल रही है या पैसे चुकाने होंगे।

Related Articles

Back to top button