inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – दो केमिकल फैक्ट्री के गोदामों में लगी भीषण आग, करोड़ो का सामन जलकर हुवा खाक

छत्तीसगढ़ के भिलाई इलाके में आज कैमिकल की दो फैक्ट्री के गोदामों में भीषण आग लग गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने 5 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आगजनी से करोड़ों का नुकसान हुआ है।

Read Also – बड़ी खबर – बलौदाबाजार में रेस्ट एवं सर्किट हाऊस में नही होंगे कोई निजी कार्यक्रम, CGTOP36 के खबर का बड़ा असर, जारी हुआ आदेश

बता दें कि हथखोज इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित सार्थक मेटल लिमिटेड और रौतास केमिकल्स कंपनी के गोदाम हैं। तड़के 4.30 बजे इन दोनों गोदामों से आग की लपटे उठने लगी। धुंआ को देखकर फायर बिग्रेड को सूचना दी गयी और पुलिस को सुचना दिया गया।

Read Also – छत्तीसगढ़ – तेज रफ्तार वाहन ने मासूम बच्ची को कुचला, बच्ची की मौके पर ही मौत

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गोदाम की दीवार को तोड़कर फायरकर्मी अंदर घुसे और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आपको बता दें कि आग सार्थक मेटल के गोदाम में लगी थी उसके बाद उसकी लपटों ने रौतास केमिकल्स के गोदाम को भी अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस ने बताया है कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Related Articles

Back to top button