
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म ‘गणपत’ का दर्शकों को काफी इंतजार है. एक्शन फिल्म ‘गणपत’ को लेकर फैंस के लिए एक और नई खबर सामने आई है. फिल्म में टाइगर श्रॉफ के अपोजिट कृति सैनन को चुना गया है. विकास बहल के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म ‘गणपत’ में टाइगर श्रॉफ लीड रोल में नजर आएंगे तो वहीं कृति सैनन भी फिल्म में एक्शन मोड में नजर आने वाली हैं. टाइगर श्रॉफ और कृति सैनन 7 साल पहले निर्देशक सब्बीर खान की फिल्म हीरोपंती में भी साथ नजर आए थे।
टाइगर श्रॉफ ने फिल्म हीरोपंती से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. टाइगर श्रॉफ ने फिल्म ‘गणपत’ की लीड एक्ट्रेस के लिए कृति के नाम का ऐलान करते हुए लिखा, ‘खत्म हुआ इंतजार. टैलेंट के इस पिटारे के साथ काम करने के लिए एक्साइटेड हूं.’ टाइगर श्रॉफ ने फिल्म का एक टीजर भी रिलीज किया था. जिसमें कृति की झलक दिखाई गई थी. टीजर में एक्ट्रेस बाइक पर हैलमेट के साथ नजर आईं थीं. टाइगर ने टीजर के साथ लिखा था, ‘सुना है मुड़ने वाली है कल सुबह ठीक 10:40 को.’
जैकी भगनानी द्वारा निर्मित फिल्म ‘गणपत’ की शूटिंग 2021 के मध्य में शुरू होगी. सोशल मीडिया पर फैंस को कृति सैनन का ये दमदार लुक काफी पसंद आया है. फिल्म ‘गणपत’ को वासु भगनानी, विकास बहलस, दीपशिखा देशमुख और जैकी भगनानी प्रोड्यूस कर रहे हैं. कृति सैनन के बारे में बात करें तो वह जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘बच्चन पांडे’ में नजर आने वाली हैं।
इस फिल्म में कृति सैनन एक पत्रकार की भूमिका में नजर आएंगी. वहीं टाइगर श्रॉफ तारा सुतारिया के साथ फिल्म ‘हीरोपंती’ के दूसरे भाग में नजर आएंगे. तारा और टाइगर श्रॉफ दो साल बाद एक बार फिर स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए नजर आएंगे. टाइगर-तारा की हीरोपंती 2 का निर्देशन अहमद खान करेंगे जिन्होंने इससे पहले बागी फ्रैंचाइजी से बागी 2 और बागी 3 का निर्देशन किया है।




