छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ – तेज रफ्तार वाहन ने मासूम बच्ची को कुचला, बच्ची की मौके पर ही मौत
बिलासपुर जिले के मस्तूरी इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार वाहन ने मासूम बच्ची को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने मौत पर हंगामा मचाया।
जानकारी के मुताबिक हादसा लावर मोड़ के पास हुआ। बताया जा रहा है कि लड़की आज सुबह स्कूल के लिए निकली थी। तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पर मासूम बच्ची को अपने चपेट में ले लिया। वाहन के पहिए के नीचे आने से लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।




