देश विदेश

मुंबई पुलिस ने पोर्न फिल्म मामले में फिर किया एक शख्स को गिरफ्तार, अश्लील फिल्मों के लिए लड़किया फंसने का आरोप

मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने पोर्न फिल्म मामले में गुजरात के सूरत से 40 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने पोर्न फिल्म मामले में गुजरात के सूरत से 40 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. इस मामले में ये 9वीं गिरफ्तारी की गई है गौरतलब है कि मंगलवार को मुंबई पुलिस ने इस मामले को लेकर दूसरी एफआईआर दर्ज की है. पिछले हफ्ते प्रॉपर्टी सेल की टीम ने मलाड के मढ आइलैंड के एक बंगले में चल रही पोर्न फिल्म की शूटिंग का भंडाफोड़ करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया था. इनमें महिलाएं भी शामिल थी।

Read Also – दूल्हे ने जड़ा कैमरामैन को थप्पड़ तो दुल्हन नहीं कर पाई खुद पर कंट्रोल

पुलिस द्वारा दर्ज दूसरे एफआईआर में इस बात का उल्लेख किया गया है कि एक महिला का आरोप है कि उसे जबरन अश्लील फिल्मों में काम करने के लिए मजबूर किया गया था. मलाड के मालवणी पुलिस स्टेशन में तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें यस्मिन खान, उनके पति और एक व्यक्ति का नाम शामिल है. इस केस में कुल-मिलाकर 9 लोगों पर शिकंजा कसा जा चुका है।

Read Also – दो नाबालिग लड़कियों ने रचाई आपस में शादी, परिजन हैरान तो पुलिस ने कहा यह

आरोप है कि ये अश्लील फिल्मों की शूटिंग के लिए लड़कियों को बहला-फुसला लाते थे. उन्हें फिल्मों में काम दिलाने के बहाने सेक्स फिल्मों की शूटिंग के काम में ढकेल दिया जाता था। इन फिल्मों को शूट करके उसे ऑनलाइन अपलोड करने का अपराध भी ये करते थे।

Related Articles

Back to top button