मनोरंजन

कंगना रनौत का मनाली में कुछ ऐसा दिखा अंदाज, टीम ने कहा यह

कंगना रनौत इन दिनों सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव नजर आती हैं। कंगना हमेशा किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। कंगना अब पूरी फैमिली को लेकर मनाली में पिकनिक मनाने निकल पड़ीं हैं। कंगना रनौत की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वीडियो को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो एक्ट्रेस ने इस पल को जबरदस्त इंज्वॉय किया है।

बता दें कि कंगना रनौत की टीम ने यह वीडियो को पोस्ट कर कैप्शन भी लिखा है। टीम ने लिखा कि कंगना रनौत ने अपने परिवार के लिए पिकनिक का आयोजन किया, वहीं लॉकडाउन के कारण घाटी में कोई पर्यटक नहीं है। इसका परिणाम? घाटी में आजादी और खुशहाल समय जो उन्होंने सालों से नहीं देखा। प्रकृति के पास हमारे उपचार का अपना एक तरीका है, जिसे हमें बस तलाश करने की आवश्यकता है।

https://www.instagram.com/tv/CCNdhjzl5JR/?utm_source=ig_embed

कंगना रनौत को इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वो पहाड़, झील और हरे मैदानों के बीच खूब मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान कंगना बेहद खुश नजर आ रही हैं, वो कभी झील के पानी को छू कर चिल्ला रही हैं तो कभी अपने भांजे के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। वीडियो में कंगना के कई कजिन भी नजर आ रहे हैं। इस दौरान कंगना की बहन रंगोली चंदेल भी मस्ती के मूड में नजर आईं।

गौरतलब है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, वह अकसर समसामयिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय जनता के सामने पेश करती हैं। हालांकि, कई बार अपनी बातों और बयानों के कारण कंगना सुर्खियों में भी आ जाती हैं। कंगना के पोस्ट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं।

Related Articles

Back to top button