छत्तीसगढ़
राजधानी में चोरों ने लाखो के जेवर सहित नकदी पर हाथ किया साफ, जांच में जुटी पुलिस
राजधानी के टीकरापारा क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी वारदात हुई है। यहां धरम नगर इलाके में चोरों ने सुने मकान को अपना शिकार बना लिया। बदमाशों ने घर से जेवर और नकदी चोरी कर फरार हो गए। मामले की शिकायत टिकरापारा थाने में की गई है।
जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला सुमन नाग अपनी बहन के घर महासमुंद घई हुई थी। घर पर ताला लगा हुआ था। सोमवार को लगभग सुबह 7 बजे पड़ोसी भारती साहू ने फोन कर घर का ताला टूटने की जानकारी दी।
बताया जा रहा है कि चोरी की जानकारी मिलने के बाद सुमन नाग तत्काल रायपुर पहुंची और घर की स्थिति देखी। उन्होंने देखा की अंदर पूरा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने उसके जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। वहीं नकद 20,000 रुपये भी चोर चुरा ले गए। चोरों ने लगभग 97,000 रुपये का सामान चुरा ले गए। मामले में पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।