मनोरंजन

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का हुआ वीडियो वायरल, सुशांत की डेथ एनिवर्सरी के बारे में पूछने पर देखिए क्या था रिएक्शन

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें फोटोग्राफर्स उनसे सुशांत सिंह राजपूत की डेथ एनिवर्सरी पर कुछ बोलने को कहते हैं. इस वीडियो में शिल्पा अपने रास्ते जा रही होती हैं जब फोटोग्राफर्स के कहने पर वह उनके करीब आ जाती हैं और पूछती हैं कि क्या हुआ?

बिदक कर पीछे हट गईं

हालांकि जब फोटोग्राफर्स उनसे सुशांत के बारे में कुछ बोलने को कहते हैं तो एक्ट्रेस बिदककर पीछे हटते हुए कहती हैं, ‘अरे नहीं नहीं यार, ये सब मत करवाओ.’ इसके बाद शिल्पा (Shilpa Shetty) कहती हैं कि उनकी आत्मा को शांति दे भगवान और इस तरह वह फोटोग्राफर्स को बाय करते हुए वहां से निकल जाती हैं.

जमकर ट्रोल हुईं शिल्पा

शिल्पा शेट्टी को उनके इस वीडियो पर जबरदस्त ढंग से ट्रोल किया जा रहा है. कॉमेंट बॉक्स में लोगों ने जमकर गुस्सा निकाला है. एक यूजर ने लिखा- हालत खराब हो रही है इनकी उसके बारे में कुछ भी बोलते हुए. एक अन्य यूजर ने लिखा- ऐसे ऐसे लोग भी होती हैं दुनिया में. एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- आत्मा को शांति मिले ये तो बाद में फॉरमैलिटी के लिए बोल दिया बस.

देखिए यह वीडियो https://www.instagram.com/p/CQGZLSagZBG/?utm_source=ig_web_copy_link

कुछ तो बोलिए ना मैडम
यूजर ने लिखा- उस बंदे के बारे में बात तक नहीं करना चाहते हैं ये लोग. एक शख्स ने लिखा- बोल दीजिए मैडम. आप तो हमेशा सुपर से ऊपर बोलती हैं. कुछ तो बोलिए. एक अन्य शख्स ने लिखा- क्योंकि वो भी हकीकत जानती हैं. दिल दुखता है इस सबको जानकर. बता दें कि सुशांत (Sushant) की मौत के बाद जबरदस्त बवाब हुआ था और देश की 3 सबसे बड़ी जांच एजेंसियां इस मामले की पड़ताल में लगी थीं.

Related Articles

Back to top button