मनोरंजन

शिव ठाकरे को पीछे छोड़ ये एक्ट्रेस बनी खतरों के खिलाड़ी की पहली फाइनलिस्ट… |


Khatron Ke Khiladi 13: कलर्स टीवी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 की शूटिंग इंडिया से दूर साउथ अफ्रीका में हो रही है. कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर शिव ठाकरे के खतरों के खिलाड़ी के चल रहे 13वें सीजन में टिकट टू फिनाले हासिल करने की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी. लेकिन TOI की लेटेस्ट रिपोर्ट्स की माने तो, शिव नहीं, बल्कि गुम है किसी के प्यार में फेम ऐश्वर्या शर्मा को फिनाले टिकट मिला है और इस सीजन के फिनाले में पहुंचने वाली पहली कंटेस्टेंट हैं.

Khatron Ke Khiladi 13: कहा जा रहा है कि टिकट टू फिनाले के लिए डिजाइन किए गए टास्क के लिए ऐश्वर्या को अर्चना गौतम और अर्जित तनेजा के खिलाफ खड़ा किया गया था. इस मुकाबले में ऐश्वर्या ने टिकट टू फिनाले हासिल कर लिया है और फिनाले से पहले ही टास्क में एलिमिनेट होने से खुद को सुरक्षित कर लिया है. ऐश्वर्या शर्मा के अलावा, अर्जित तनेजा, अर्चना गौतम, शिव ठाकरे, रश्मीत कौर, डिनो जेम्स और न्यारा बनर्जी अभी भी फिनाले की दौड़ में शामिल हैं,

READ MORE- CG BREAKING: भाजयुमों अध्यक्ष पर चाकू से हमला, आनन फानन में लाया गया अस्पताल…

Khatron Ke Khiladi 13: तो शीज़ान खान और साउंडस मौफ़ाकिर बाहर होने वाले आखिरी दो कंटेस्टेंट्स हैं. ‘गुम है किसी के प्यार में’ में पाखी के किरदार से प्रसिद्धि पाने वाली ऐश्वर्या शर्मा पिछले महीने की शुरुआत में अपने सीरियल को अलविदा कहा था. ढाई साल तक पारिवारिक ड्रामा का हिस्सा रहने के बाद इसे छोड़ने के अपने फैसले के बारे में बात करते हुए, ऐश्वर्या ने एक विशेष बातचीत में बॉम्बे टाइम्स को बताया था कि,सभी अच्छी चीजों की तरह, शो के साथ मेरा सफर भी खत्म हो गया है.”



Related Articles

Back to top button