CG News – मुक्तिधाम जाने का नही है रास्ता, नाला पार करके कच्चे रास्ते से जाना पड़ता है मुक्तिधाम, देखे वीडियो |

छत्तीसगढ़ में कुछ ऐसे गांव हैं जहां मरने के बाद भी मृतक को श्मशान तक पहुंचने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। आजादी के 75 साल हो गए, कई सरकारें आईं और गईं। लेकिन कसडोल विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खपराडीह के ग्रामीणों को मौत के बाद भी अपनी अंतिम मंजिल तक पहुंचने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
Read also..प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज छत्तीसगढ़ दौरा, राज्य को देंगे करोड़ों की सौगात
दरअसल, कसडोल विकासखंड के ग्राम खपराडीह में मुक्तिधाम जाने के लिए लोगों को नाला पार करना पड़ता है। समस्या तब और बढ़ जाती है जब नाले में पांच से छह फीट तक पानी भर जाता है। कुछ लोगों द्वारा शव ले जाने का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है. कई बार ग्रामीण प्रतिनिधियों व प्रशासन को समस्या से अवगत करा चुके हैं। लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका है.
Read also..Raipur Breaking – बूढ़ातालाब में तैरती मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी
यह गांव वर्तमान में कसडोल और बिलाईगढ़ विधानसभा के बीच पड़ता है। जहां से दो संसदीय सचिव भी आते हैं. इसके अलावा यह जांजगीर से बीजेपी के लोकसभा सांसद गुहाराम अजगल्ले का भी क्षेत्र है. यहां से इतने सारे जन प्रतिनिधि आते हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है.
ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के समय तो वादे किये जाते हैं, लेकिन उसके बाद हमारी स्थिति जस की तस हो जाती है. अब देखने वाली बात यह है कि ग्रामीणों को इस समस्या से कब तक निजात मिल पाती है।
CG में कसडोल विकासखण्ड का ग्राम खपराडीह : जरा इधर भी देख लो साहब ! दो-दो संसदीय सचिव और सांसद के क्षेत्र में अव्यवस्था का आलम, यहां मरने के बाद भी संघर्ष जारी #KASDOL @narendramodi @bhupeshbaghel @chhattisgadhiya pic.twitter.com/8aSjkUjM1p
— Janrapat (@janrapat) September 14, 2023



