कोरिया – छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में सफेद भालू का दिखाई देना चर्चा का विषय बना हुआ है। रात के समय में दिखाई देने वाले इस सफेद भालू से लोगों के मन में डर सा बैठ गया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में काले भालू की भरमार है पर अचानक कोरिया जिले के चिरिमीरी क्षेत्र में सफेद भालू का दिखना लोगों के लिए डर के साथ ही रोमांचकारी भी हो गया है। वहीं वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि दुर्लभ सफेद भालू को कोई नुकसान न पहुंचाएं। सूचना मिलने के बाद वन विभाग इस भालू पर नजर रखे जाने की बात कह रहा है।
गौरतलब है कि सफेद भालू सिर्फ उत्तरी ध्रुव में ही पाए जाते हैं। डोमनहिल में रहने वाले इलियास अहमद सिद्दीकी नामक व्यक्ति की बाड़ी में कटहल का पेड़ लगा है। यहां सफेद भालू बाड़ी में लगा कटहल खाने आया था । सफेद भालू पेड़ पर चढ़ रहा था तभी अचानक किसी की आवाज आने के बाद वह पेड़ से गिर गया और जंगल की तरफ लौट गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद फॉरेस्ट अमला अलर्ट हो गया है। वन विभाग जनता को जागरुक करने में जुटा है.
READ ALSO,,,ब्रेकिंग – रूस की दवाई कोरोना वैक्सीन को खरीदने मची होड़..अब तक इतने देशो ने कर लिए ऑर्डर



