छत्तीसगढ़

छग निकाय चुनाव: भाजपा तय कर देगी 4 तक उम्मीदवार

छत्तीसगढ़ में भाजपा नगरीय निकाय चुनाव में उम्मीदवार का चयन चार दिसंबर तक पूरा कर लेगी। भाजपा की संभागीय चयन समिति की बैठक के बाद डॉ रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रभारी अनिल जैन ने बैठक ली है। सभी नगरीय निकाय से जुड़े समिति के सदस्यों को बुलाया गया था।

उन्होंने बताया कि तीन-चार विषय को लेकर अलग-अलग कमेटी बनी है। घोषणा पत्र का निर्माण कैसे करना है, उसके लिए एक समिति बनी है।

नगर पंचायत, नगर पालिका और नगर निगम के लिए अलग-अलग स्तर में स्क्रीनिंग कमेटी बनी है, जो सुझाव भी देगी और अलग स्तर में सबका चयन भी करेगी। इसके लिए तारीख का निर्धारण कर दिया गया है, उनको अनुशंसा का समय दिया गया है। यदि कहीं विवाद होता है तो उसका निराकरण करेगी।

डॉ सिंह ने कहा कि चयन प्रक्रिया को चार दिसंबर तक पूरा कर लेना है, क्योंकि छह दिसंबर तक नामांकन का अंतिम दिन है। घोषणा पत्र में पिछले 15 साल में भाजपा सरकार की उपलब्यिों को शामिल किया जाएगा। निकायों का बजट बढ़ा, रायपुर, दुर्ग, भिलाई ही नहीं छोटे-छोटे नगर पालिका, नगर पंचायत में बेहतर स्टेडियम का निर्माण हुआ है। बिजली की व्यवस्था हुई है। गौरव पथ इन क्षेत्रों में बेहतर बना है। शुद्ध पेयजल देने काम हुआ है।

प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव डॉ अनिल जैन ने कहा कि जनता के बीच जाकर हमारी सरकार के कामकाज और कांग्रेस सरकार के कामकाज को बताना होगा। जनता कांग्रेस की सरकार से परेशान हैं। अप्रिय, अलोकतांत्रिक और असफल सरकार को जवाब देने का वक्त आ गया है। कांग्रेस ने मतदाताओं से मेयर/अध्यक्ष चुनने का अधिकार छीन कर लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर किया है। हर कार्यकर्ता एकजुटता के साथ नगरीय निकाय चुनाव में जीत के लिए जुट जाएं।

कांग्रेस राज में थम गया विकास : अमर

नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी अमर अग्रवाल ने कहा कि हमें जीत के लक्ष्य के साथ चुनावी मैदान में उतरना होगा। वातावरण हमारे पक्ष में है। हमने जो विकास कार्य अपनी सरकार में नगरीय निकायों में किया है। कांग्रेस सरकार में विकास पूरी तरह थमा हुआ है। हमें प्रदेश के हर वार्डों में जीत के लिए तन्मयता से जुटना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button