छत्तीसगढ़

रायपुर के शैलेंद्र नगर स्थित होलीक्रॉस स्कूल में साइंस और आर्ट्स एक्सहिबिशन का आयोजन, बच्चों की आकर्षक प्रस्तुति ने जीता दिल

राजधानी रायपुर के शैलेंद्र नगर स्थित होलीक्रॉस स्कूल में आज साइंस और आर्ट्स एक्ससिबिशन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें स्कूल के बच्चों ने मनमोहक कलाकृतियों के माध्यम से स्कूल को सजा दिया है।

साइंस और आर्ट्स एक्सिबिशन में बच्चों ने एक से बढ़कर एक डिज़ाइन के तरह तरह के आकर्षक चीजों को बनाकर प्रदर्शनी हेतु लगाया गया है।

स्कूल में आयोजित कला प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के रंग भी देखने को मिला जिसमें बच्चों द्वारा छत्तीसगढ़ी परिधान पहनकर आकर्षक गीतों में नृत्य प्रस्तुत कर पलकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया।

जब बच्चों ने मनोहर अंदाज में तरी हरि ना ना मोर ना हरि ना ना गीत में नृत्य प्रस्तुत किया तो वहां मौजूद सभी पालक बच्चों के फोटो और वीडियो बनाने लगे।

पालकों और बच्चे सभी पूरे स्कूल में लगे प्रदर्शनी का आनंद उठा रहे हैं और साथ ही लगाए गए प्रदर्शनी की जमकर तारीफ भी कर रहें हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button