inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – युवक युवती की सड़ी गली लाश मिलने से इलाके में फैली सनसनी, डबल मर्डर का अंदेशा

सोनू केदार अंबिकापुर – सरगुजा से इस वक़्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां सरगुजा जिले के बतौली थाना इलाकें में डबल मर्डर से सनसनी फ़ैल गई है। मिली जानकारी के मुताबिक गाँव के पैरावट में एक साथ युवक युवती की सड़ी गली लाश मिलाने से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक युवती 2 दिनों से लापता थे। पूरी घटना बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम सुआरपारा की है। घटनास्थल पर बतौली पुलिस की टीम पहुँच गई है और मामले की जांच कर रही है।

सरगुज़ा जिले के बतौली थाना क्षेत्र में डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस हत्या कांड़ के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। दरअसल सुआरपारा में शुक्रवार की सुबह खेत के पैरावट में एक युवक और नाबालिग युवती का शव मिला। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। इस दौरान डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक एक्सपर्ट भी मौके पर मौजूद थे।

बहरहाल घटना की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। इस संबंध एडिशनल एसपी ओम चंदेल ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला नज़र आ रहा है। हालांकि
मृतक और मृतिका के गुमशुदगी होने के संबंध में पुलिस के पास कोई सूचना नहीं है। लिहाजा यह मामला डबल मर्डर का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button