छत्तीसगढ़

भिलाई 3 रेलवे पीपी यार्ड में सीबीआई का छापा, घंटों पूछताछ के बाद ऑफिस सील, अगले दिन भी जारी रहेगी कार्रवाई


भिलाई 3 पुरैना में बुधवार रात रेलवे के पीपी यार्ड में सीबीआई टीम ने दबिश दी। घंटों तक रिकार्ड खंगाले गए और कर्मचारियों से पूछताछ की गई। इसके बाद दफ्तर को सील कर दिया गया है।

Read also..CG News – मुक्तिधाम जाने का नही है रास्ता, नाला पार करके कच्चे रास्ते से जाना पड़ता है मुक्तिधाम, देखे वीडियो

मिली जानकारी के अनुसार, पीपी यार्ड में भ्रष्टाचार को लेकर शिकायत के बाद यहां कार्रवाई की गई। बुधवार देर रात तक बजे सीबीआइ के अधिकारियों ने पूछताछ की और कार्यालय से बाहर जाने पर रोक लगा दी। वही दरवाजे पर सुरक्षा कर्मी तैनात रहे। इस दौरान अधिकारियों ने मोबाइल फोन व टेलीफोन पर बात करने पर भी रोक लगा दी थी।

Read also..प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज छत्तीसगढ़ दौरा, राज्य को देंगे करोड़ों की सौगात

रेलवे यार्ड में सीबीआइ की दबिश के बाद आसपास सन्नाटा पसर गया। सीबीआइ के अधिकारियों ने एक-एक कर सभी विभागीय अधिकारियों से पूछताछ की। लगभग 12 घंटे तक चली पूछताछ के बाद दफ्तर को सील कर दिया गया। वही बताया जा रहा है कि गुरुवार को भी सीबीआई पीपी यार्ड पहुंचकर आगे की पूछताछ करेगी।



Related Articles

Back to top button