स्वास्थ्य

गाय और भैंस से भी ज्यादा फायदेमंद है बकरी का दूध, इन बीमारियों के लिए है रामबाण… |


भारत की बात करें तो यहां सबसे ज्यादा लोग गाय और भैंस का दूध पीते हैं। दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन डी और कई जरूरी पोषण पाए जाते हैं इसीलिए दूध को संपूर्ण आहार कहा जाता है। बकरी के दूध को अमृत कहा जाता है, अगर हम ये कहे हैं कि यह गाय और भैंस के दूध से भी ज्यादा ताकतवर है तो शायद आप यकींन नहीं करेंगे। बता दें कि बकरी के दूध में गाय और भैंस के दूध के मुकाबले अधिक कैल्शियम पाया जाता है, जो इसकी ताकत को बढ़ाने का काम करता है। बकरी का दूध आस्टियोपोरोसिस, इंफेक्शन, हाथ पैर सुन्न, डेंगू आदि  बीमारियों में रामबाण का काम करता है। 



read more- CG Crime: रिश्ते हुए शर्मसार, बेटे ने अपनी माँ को लाठी से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट…

बकरी के दूध के गुण
विटामिन ए
बकरी के दूध में प्रोटीन और कैल्शियम के साथ विटामिन ए भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। एक रिपोर्ट के अनुसार बकरी के 100 एमएल दूध में 125 विटामिन ए होता है। जो हमारे शरीर के विकास, इम्युनिटी, और आंखों के लिए बेहद लाभकारी होता है। 

विडामिन डी
बकरी के दूध में विटामिन डी भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों के साथ मेंटल हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 100 एमएल बकरी के दूध में 42 आईयू विटामिन डी प्राप्त होता है। इतना ही विटामिन गाय और भैंस के दूध से भी मिलता है।



Related Articles

Back to top button