स्वास्थ्य

छत्तीसगढ़ कोरोना लाइव – संक्रमण दर गुना 3% घटी,मौतों के आंकड़ों में कोई बड़ा बदलाव नजर आया,24 घंटे में 12 ने तोडा दम ;9.83 लाख बच्चों को टीका – cgtop36.com


छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की रफ्तार भले ही कम हुई है मगर मौतों के आंकड़ों में कोई बड़ा बदलाव नजर नहीं आ रहा। बीते एक सप्ताह के आंकड़ों पर गौर करने पर पता चलता है कि 28 जनवरी की स्थिति में छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की दर 8.24 थी। 3 फरवरी को जारी हुए ताजा आंकड़ों में संक्रमण की दर 5.87 है। सप्ताह भर पहले 11 संक्रमित लोगों की मौत हुई थी और 3 जनवरी की स्थिति में पिछले 24 घंटे में 12 संक्रमित जान गवां चुके हैं।

इधर पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह और उनकी पत्नी ने मेडिकल कॉलेज रायपुर में टीकाकरण का बूस्टर डोज लगवाया है। छत्तीसगढ़ में 15 से 18 वर्ष के 60 प्रतिशत किशोरों का टीकाकरण हो चुका है। अब तक 9.83 लाख बच्चों को टीका लगाया जा चुका है। 3 जनवरी से इस आयु वर्ग के टीकाकरण की शुरूआत हुई थी। कोरिया और मुंगेली जिले में तीन चौथाई से अधिक किशोरों को टीका लगाया जा चुका है। वहां क्रमशः 79 प्रतिशत और 75 प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण पूर्ण कर लिया गया है। प्रदेश के 11 जिले 60 प्रतिशत या इससे ज्यादा किशोरों को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगा चुके हैं। इनमें कोरिया, मुंगेली, राजनांदगांव, धमतरी, रायपुर, बालोद, बेमेतरा, बिलासपुर, महासमुंद, दुर्ग और कांकेर शामिल हैं।

डॉक्टर रमन सिंह ने लगवाया बूस्टर डोज



Related Articles

Back to top button