लाइफस्टाइलस्वास्थ्य

रहना चाहती है फिट, डाइट में शामिल करे ये चीजें, हमेशा रहेंगी जवान

नई दिल्ली। जिंदगी की भागदौड़ में आजकल लोगों के पास अपनी सेहत के लिए ही वक्त नहीं है। खासतौर से महिलाएं घर, ऑफिस और बच्चों के चक्कर में सुपर बिजी रहती हैं और अपनी सेहत को लेकर लापरवाही बरतती हैं। महिलाएं अपनी डाइट, नींद और फिटनेस को लेकर भी लापरवाह होती हैं। हालांकि अब वक्त तेजी से बदल रहा है। महिलाएं अपनी फिटनेस को लेकर काफी अलर्ट रहने लगी हैं। जिम से लेकर पार्क तक महिलाएं आपको फिटनेस के लिए पसीना बहाती नजर आ जाएंगी। फिटनेस के लिए फिजिकल एक्टिविटी के अलावा अच्छी डाइट लेना भी जरूरी है। महिलाओं को अपने रुटीन में कुछ हेल्दी फूड्स या सुपरफूड शामिल करने चाहिए। आज हम आपको ऐसे सुपरफूड बता रहे हैं जो महिलाओं को लंबे समय तक फिट और जवान बनाए रखते हैं।

ये हैं सुपरफूड….

ऑरेंज जूस और दूध-
भले ही आपकी उम्र जो भी हो आपको डाइट में 1 गिलास दूध और दिन में 1 गिलास संतरे का जूस जरूर शामिल करना चाहिए। उम्र के साथ महिलाओं के शरीर में कैल्शियम और विटामिन डी की कमी होने लगती है। ऐसे में संतरे का जूस और दूध पीने से शरीर को विटामिन D और कैल्शियम आसानी से मिल जाता है। इससे हड्डियों में दर्द और जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है।

एवोकाडो-
भले ही एवोकाडो एक महंगा फल हो, लेकिन ये बहुत ही स्वादिष्ट और फायदेमंद फल है। एवोकाडो में भरपूर विटामिन, मिनरल, फाइबर और हेल्‍दी फैट्स पाए जाते हैं। महिलाओं को हफ्ते में 1-2 बार एवोकाडो जरूर खाने चाहिए। एवोकाडो में मोनोअनसैचुरेटेड फैट और फोलिक एसिड पाया जाता है जो सूजन की समस्या को कम करता है। हार्ट, डायबिटीज, मेटाबॉलिक सिंड्रोम से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है।

बेरीज-
महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए बेरीज सुपरफूड का काम करती हैं। आप सीजन के हिसाब से या फिर ड्राई बेरीज खा सकते हैं। इसमें स्ट्रॉबेरी, रास्पबेरी, ब्लूबेरी और क्रैनबेरी जरूर शामिल करें।

बेरीज एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं। रिसर्च की मानें तो महिलाओं को होने वाले ब्रेस्ट कैंसर से बचाने में बेरीज मदद करती हैं। बेरीज में विटामिन सी और फोलिक एसिड होता है जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है।

दही-
गर्मी में वैसे तो सभी को दही जरूर खानी चाहिए, लेकिन महिलाओं को अपनी थाली में रोज 1 कटोरी दही जरूर शामिल करनी चाहिए। दही खाने से पेट स्वस्थ रहता है। दही में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो अल्सर और वेजाइनल इंफेक्शन के खतरे को भी कम करते हैं। दही कैल्शियम और विटामिन बी12 का अच्छा स्रोत है, जिससे आपका स्वास्थ्य बेहतर बनता है।

टमाटर-
महिलाओं के सुपरफूड की लिस्ट में टमाटर भी शामिल है। इसमें लाइकोपीन नाम का पोषक तत्व होता है जिसे पावरहाउस कहा जाता है। टमाटर में कई एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा को जवान बनाए रखने में मदद करते हैं। टमाटर दिल की बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है।

Related Articles

Back to top button