रिश्ते हुए शर्मसार, बेटे ने अपनी माँ को लाठी से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट… |

CG Crime: जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र के ग्राम गंघुटोली में एक शराबी पुत्र ने अपनी बुजुर्ग मां की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि आरोपी ने मां से शराब खरीदने के लिए पैसे मांगे थे, जब मां ने पैसे देने से मना किया, तो बेटे ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी थी।
CG Crime: बता दें कि ग्राम गंघुटोली निवासी प्रभुचरण प्रधान अपने परिवार के साथ अपने एक रिश्तेदार के घर दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। घर में केवल मां फूलमनी बाई 67 वर्ष अपने छोटे बेटे शिवचरण प्रधान के साथ रुक गई थी। जब बड़ा बेटा प्रभुचरण वापस लौटा, तो उसने देखा कि उसकी मां फूलमनी बाई लहूलुहान हालत में घर में मृत पड़ी हुई है।
READ MORE- CG News: नक्सलियों ने बीजेपी नेता की बेरहमी से की हत्या, शव पर छोड़ा लेटर…
CG Crime: वहीं भाई शिवचरण का कोई पता नहीं है। उसने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। कांसाबेल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इधर बड़े बेटे ने अपने छोटे भाई पर हत्या का शक जताया था। उसने बताया था कि उसके भाई को शराब पीने की बुरी लत है और वो अक्सर उसके लिए पैसों की मांग करता रहता है।
CG Crime: अपनी मां से बार-बार पैसे मांगकर लड़ाई-झगड़ा करता है। जिस पर पुलिस ने आरोपी बेटे की तलाश कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस की पूछताछ में आरोपी शिवचरण प्रधान ने जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि मेरी मां फूलमनी बाई शराब के लिए पैसा नहीं दे रही थी, इसलिए मैंने गुस्से में आकर लाठी से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। सिर पर लाठी की जोरदार चोट लगने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने जुर्म कबूल करते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।




