देश विदेश

भारत में कोरोना मरीजों का लगातार इजाफा बढ़कर 649 हुआ , अबतक 13 लोगों की मौत

जानलेवा कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का देश में लगातार इजाफा हो रहा है. अबतक 649 लोग इस जानलेवा संक्रमण की गिरफ्त में आ चुके हैं. इन लोगों में 602 भारतीय और 47 विदेशी नागरिक हैं. अबतक 13 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि 47 लोग इलाज के बाद ठीक भी हुए हैं.

श्रीनगर में कोरोना वायरस से पहली मौत

घाटी में कोरोना वायरस के चलते पहली मौत का मामला सामने आया है. श्रीनगर के एक अस्पताल में कोविड-19 से संक्रमित मरीज ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. डॉक्टरों ने कहा कि श्रीनगर शहर में छाती रोग अस्पताल में इलाज कर रहे कोरोनावायरस से संक्रमित 65 साल के मरीज की मौत हो गई. डॉक्टर ने कहा, “व्यक्ति उच्च रक्तचाप, मधुमेह और मोटापे की बीमारी से पीड़ित था, आज (गुरुवार) तड़के उसने दम तोड़ दिया.” रोगी एक धार्मिक प्रचारक का हिस्सा था और घाटी में वापस लौटने से पहले वह विदेशियों के साथ संपर्क में रहा था. अस्पताल में भर्ती होने से पहले, वह कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर शहर में कुछ जमात में भाग लेने के अलावा स्थानीय डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिक्स के संपर्क में आया था.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button