छत्तीसगढ़

जेल में कैदी ने किया खुदकुशी, फंदे पर लटकी लाश देख पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया

रायगढ़ जिले के सारंगढ़ उप जेल के भीतर एक कैदी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. खबर के बाद से जेल और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है. खुदकुशी करने वाला विचाराधीन बंदी था. मामले की तफ्तीश जारी है. आप को बता दे कि सारंगढ़ उप जेल में फंदे पर लटकी मिली लाश के बाद से जेल में दहशत का माहौल है. मामले की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे हैं. परिजनों ने खबर के बाद हत्या की आशंका जताई है. विचाराधीन बंदी दीपक मराठा सरिया का निवासी था. साल भर पहले पॉक्सो एक्ट के मामले में जेल भेजा गया था.

READ ALSO – खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोरोना वायरस से बचाव एवं रोकथाम के उपायों की समीक्षा की

Related Articles

Back to top button