छत्तीसगढ़
सीएम बघेल ने प्रदेशवासियों से की यह अपील, कोरोना महामारी से बचने कहा यह
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर अपील की है कि समाज के सक्षम वर्ग इस संकट के समय में दान करें. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा कि यह संकट का समय है. सरकार जो कुछ कर सकती है, कर रही है. लेकिन बहुत कुछ और है जो किया जा सकता है।
उन्होंने अपील की है कि प्रदेश के बहुत से सुधिजनों ने गरीब और जरुरतमंदों की सहायता करने की इच्छा जताई है. मैं समाज के सक्षम वर्ग से इस संकट के समय में दान की अपील करता हूं.




