बड़ी खबर – छत्तीसगढ़ में कोरोना के अब 6 मरीज, 3 मरीज यहां पाए गए पॉजिटिव, कृपया घरों में रहें
कोरोना वायरस (कोविड-19) के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। छत्तीसगढ़ में मंगलवार तक आंकड़ा महज एक मरीज का था वह बुधवार को बढ़कर तीन हो गया था और ताजा जानकारी के मुताबिक और तीन और नए पेशेंट मिले हैं।
आज 5 नए मरीज सामने के बाद छत्तीसगढ़ में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 6 हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार रायपुर से 1, बिलासपुर 1, और 1 दुर्ग है. यानी 6 में से कुल मिलाकर रायपुर में कुल 3, राजनांदगांव में 1, दुर्ग-भिलाई में 1 और बिलासपुर में 1 मामला सामने आए है।
प्रदेश में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है. इसलिए बेहतर यही होगा कि लोग अपने घरों से न निकलें. घर पर ही रहे, बेवजह सड़कों पर न घूमे. यदि सतर्कता नहीं बरती गई, तो आने वाले दिन भयावह हो सकते हैं।
वहीं सरकार ने भी लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है। पुलिस ने लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई भी की जा रही है. सड़कों पर निकलने पर पुलिस वाले भी सुटाई कर रही हैं।




